शाहजहांपुर, मार्च 14 -- जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में एक साथ 25 मार्च को "नवारम्भ उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीएसए दिव्या गुप्ता ने सभी बीईओ, प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा से जोड़ने तथा बालवाटिका में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए तीन हजार रुपए की ग्रांट संबंधित विद्यालयों में भेजी जा चुकी है इसके अंतर्गत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बालवाटिकाओं में विशेष गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने निर्देशित किया कि "नवारम्भ...