बरेली, मार्च 16 -- एनईपी के तहत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बालवाटिकाओं में 25 मार्च को विद्यालय स्तरीय नवारंभ उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एक साथ किया जाएगा, जिसमें अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य तीन से चार आयु वर्ष के बच्चों को बालवाटिका में नामांकित कर अनौपचारिक शिक्षा से जोड़ना तथा छह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों को कक्षा-एक में प्रवेश के लिए प्रेरित करना है। एएसईआर-2024 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के लगभग 50 प्रतिशत बच्चे अब भी प्री-स्कूल यानी आंगनबाड़ी केंद्र या बालवाटिका में नामांकित नहीं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.