बक्सर, मार्च 10 -- बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 मार्च को समृद्धि यात्रा में बक्सर आएंगे। यहां के बाद वे आरा जायेंगे। इसकी जानकारी देते हुये जदयू के संजय सिंह राजनेता ने बताया कि पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के जितने विकास योजनाओं की नींव रखी थी उसे पूरा हुआ कि नहीं, यह देखेंगे। इधर जिला प्रशासन के अधिकारी समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर अभी से जुट गये हैं। सुस्त पड़ी सभी विकास योजनाओं में गति लाने के लिए जिले के वरीय अफसरों से लेकर नीचे स्तर तक वाले सभी दिन-रात तैयारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...