आगरा, मार्च 21 -- आगामी 25 मार्च को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के बैनरतले जनपद के पेंशनर्स काला दिवस मनाएंगे। इस संबंध में समिति की संयोजक शांति देवी ने डीएम को पत्र देकर अवगत कराया है। पत्र में बताया है कि सरकार द्वारा पारित वेलीडेशन एक्ट के एक वर्ष पूरे होने पर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर जिले में भी पेंशनर्स काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान वेलीडेशन एक्ट का समाप्त किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। समिति संयोजक ने संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.