शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 25 मई से 4 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालय बंद रहेंगे। कुलपति के निर्देश पर जारी आदेश में कहा गया है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। परीक्षा कार्य से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी करनी होगी। परीक्षा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...