मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता (पांच) परीक्षा के लिए 25 मई से एडमिट कार्ड मिलेगा। ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा के लिए पटना में केंद्र बनाया गया है। बिहार बोर्ड ने इसका निर्देश जारी किया है।नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा आयोजित होती आ रही है। अब तक चार सक्षमता परीक्षा हो चुकी है। परीक्षा उतीर्ण होने के बाद नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षकों का दर्जा मिलता है। 5 से 8 जून तक यह परीक्षा होगी। अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट पर लॉगिन आईडी में अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि डालेंगे। इसके बाद वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- पंचम सक्षमता परीक्षा पांच से आठ जून तक एडमिट कार्ड को डीपीओ स्थापना से प्रतिहस्ताक्षरित कराना होगा। बिना डीपीओ के हस्ताक्षर के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। ऐ...