नई दिल्ली, मई 20 -- ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो उसका असर हर किसी पर दिखता है। ज्योतिषीय दृष्टि से 25 मई का दिन बेहद ही खास माना जा रहा है। इस दिन सूर्य कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी समय से नौतपा की भी शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान किए गए कुछ खास उपाय जिंदगी में सुख-समृद्धि लाते हैं और जिंदगी को सही दिशा देते हैं।रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर का महत्व रोहिणी नक्षत्र को बहुत ही शुभ और पावरफुल माना जाता है। इस नक्षत्र की गिनती चंद्रमा के प्रिय नक्षत्रों में मानी जाती है और इसका कनेक्शन सुख-समृद्धि से जुड़ा माना जाता ह...