हल्द्वानी, मई 17 -- हल्द्वानी। बालिकाओं के मानसिक विकास और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 25 मई से दीक्षांत स्कूल में लिटिल मास्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शतरंज कोच नीरज साह ने बताया कि प्रतियोगिता को दो विशेष श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में कक्षा 5 तक की बालिकाएं भाग ले सकेंगी, जबकि दूसरी श्रेणी में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 3 स्कूलों को भी सम्मानित किया जाएगा। कोच नीरज साह ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 8979427250 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- लिटिल मास्टर बालिका शतरंज प्रतियोगिता 25 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...