कानपुर, मई 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रामादेवी से गोल चौराहे तक जीटी रोड के ऊपर 10.160 किमी लंबी फोर लेन एलिवेटेड रोड का शिलान्यास 25 मई को होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भूमि पूजन करने शहर आएंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि 988.30 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के इस प्रमुख क्षेत्र में जाम की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी-एनएच खंड इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा और इसे बनने में करीब दो साल लगेंगे। फरवरी में केंद्रीय मंत्री ने इस परियोजना को स्वीकृत किया था। यह भी पढ़ें- आज जरीब चौकी,कालपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जनजाम खत्म करने के उपाय एलिवेटेड रोड और एलिवेटेड ट्रैक खत्म करेगी जामः जरीब चौकी से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और रामादेवी से गोल चौराहा तक एलिवेटेड रोड बन जाने से जी...