गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सीनियर सिटीजन केयर सेंटर में गुरुवार को निजी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगा। शिविर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें 25 से ज्यादा बुजुर्गों ने अपनी आंख की जांच कराई। जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल निकट दृष्टि का चश्मा भी उपलब्ध कराया गया। उसके बाद निजी बैंक की ओर से विशेषज्ञ साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव विषय पर जागरूक किए। वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...