औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला से जुड़े कारीगरों को रोजगार से जोड़ने के लिए नई पहल की गई है। जनपद को 25 विद्युत चालित चाक और 4 पगमिल मशीनों के वितरण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक माटीकला कार्य से जुड़े कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके रोजगार को सशक्त बनाना है। टूलकिट और मशीनों के माध्यम से कारीगर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेंगे और आय में भी वृद्धि होगी। इच्छुक लाभार्थी आवेदन पत्र प्राप्त कर 31 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, इंदिरा नगर नीलकंठ हाउस, दिबियापुर रोड औरैया में जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल कार्य दिवसों में ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.