बोकारो, फरवरी 22 -- झारखंड अभिभावक महासंघ ने बोकारो उपायुक्त को निजी स्कूलो में पुस्तको की सूची जारी करने के निर्देश का स्वागत किया है। महासंघ ने 27 जनवरी को बोकारो उपायुक्त साथ बैठक की थी। जिसमें महासंघ ने कई गंभीर सवाल उठाए थे। उपायुक्त अजय नाथ झा ने संज्ञान लेते जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि सारे निजी विद्यालयों को 25 फरवरी तक नए सत्र में उपयोग किये जाने वाले पुस्तकों की पूर्ण सूची स्कूल के वेबसाइट पर सार्वजनिक करना है। ताकि अभिभावक किताब ऑनलाइन या शहर के किसी भी पुस्तक विक्रेता से खरीद सकें। जिससे किसी भी एक पुस्तक विक्रेता का पुस्तक विक्रय पर एकाधिकार ना रहे और यह भी कहा गया कि बोकारो में संचालित सभी निजी विद्यालय से नए सत्र में उपयोग किए जाने वाले हर वर्ग की पुस्तकों की सूची की प्रतिलिपि 25 फरवरी से पहले जिला शिक्षा पद...