कानपुर, जून 10 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के 25 प्रोन्नत डिप्टी कलेक्टर्स के लिए 28वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों को कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, उनके समाधान, जैविक व प्राकृतिक खेती के महत्व के साथ उद्यान संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता उद्यान एवं निदेशक प्रसार प्रो. वीके त्रिपाठी, निदेशक शोध डॉ. महक सिंह व डॉ. विजय यादव ने किया। प्रशिक्षण सत्रों में निदेशक शोध डॉ. महक सिंह, प्रो. वीके त्रिपाठी, डॉ. विजय कुमार यादव (निदेशक सीड एंड फॉर्म) और डॉ. उमानाथ शुक्ला (प्राध्यापक) ने वर्तमान कृषि परिदृश्य पर प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के साथ चर्चा की। डॉ. महक सि...