सहरसा, अप्रैल 10 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के राजनपुर पंचायत में आगामी 20 अप्रैल को होने वाले पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार तक कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 और सदस्य पद के लिए 19 उम्मीदवार शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए रंजन कुमार सिंह, मो असद, निर्भय कुमार सिंह, मीर शमीम, कमलेश यादव और भरत यादव ने नामांकन किया। वहीं सदस्य पदों के लिए विभिन्न कोटियों में प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 10 व 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 13 अप्रैल को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन तथा 20 अप्रैल को मतदान और मतगणना होगी। नामांकन कार्य बीडीओ भरत कुमार सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिसमें कई कर्मी सक्रिय भूमिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.