गाजीपुर, मई 19 -- दुल्लहपुर। देसी शराब लेकर बेचने जा रहे 35 वर्षीय युवक को पुलिस ने जफरपुर पुलिया के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसआई इंद्रदेव सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजलाल राजभर निवासी जफरपुर बताया। उसके पास से 25 पाउच ब्लू लाइन टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया गया। अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया यह भी पढ़ें- 20 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...