नई दिल्ली, मार्च 26 -- राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक अच्छी खबर लेकर आया है। डीडीए ने अपनी 'नागरिक आवास योजना 2026' के तहत जनता की भारी मांग को देखते हुए नरेला में फ्लैट्स की संख्या और बढ़ा दी है। इस योजना के जरिये नरेला के सेक्टर जी-7 और जी-8 में कुल 1944 नए एलआईजी (LIG) फ्लैट्स को शामिल किया गया है।सस्ते दाम और 25% की विशेष छूट डीडीए ने LIG फ्लैट की इस योजना को आम आदमी के बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया है। विज्ञापन के अनुसार, इन फ्लैट्स पर 25% की विशेष छूट दी जा रही है। छूट के बाद इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत मात्र 18.35 लाख रुपये है। यह वक्त उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो दिल्ली में कम बजट में एक सुरक्षित और व्यवस्थित घर चाहते हैं। यह भी पढ़ें- DDA आवासीय सोसाइटियों...