गाजीपुर, दिसम्बर 5 -- जमानियां। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, गाजीपुर की ओर से जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 का समापन नेहरू स्टेडियम में हो गया। दो सप्ताह तक चले इस प्रतियोगिता में 23 से अधिक स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के फाइनल में सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां 25 पदक जीतकर लगातार दूसरी बार चैम्पियन बना। द्वितीय स्थान पर रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर रहा। तृतीय स्थान एमजेआरपी स्कूल गाजीपुर को प्राप्त हुआ। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह और प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंद...