बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक अप-डाउन की छह ट्रेनों का संचालन निरस्त रखेगा। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया, रेल यात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक यह सवारी गाड़ी निरस्त की गई हैं। जिनमें (55311) कासगंज-लालकुआं, (55309) लालकुआं-काशीपुर, (55305) काशीपुर-रामनगर, (55306) रामनगर-काशीपुर, 55310 काशीपुर-लालकुआं, 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...