बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। अमृतसर क्षेत्र में फतेहगढ़ साहिब के शहीदी जोर मेला का आयोजन 25 से 27 दिसंबर को होगा। इसलिए यहां दर्शकों की भीड़ होगी। लोगों के आवागमन की सुविधा को रेलवे सरहिंद स्टेशन पर बेगमपुरा, कर्मभूमि आदि एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव किया जाएगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा,12407 अमृतसर कर्मभूमि, 15933 न्यूतिनसुकिया-अमृतसर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस, 12358 दुर्गियाना,12408 न्यू जलपाईगुडी कर्मभूमि, 18104 जलियांवालाबाग और 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस का तीन दिनों तक सरहिंद स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...