मथुरा, जून 12 -- श्री रामायण प्रचारिणी समिति के 83वें वार्षिकोत्सव पर 25 दिवसीय श्रीकृष्ण भक्ति संगीतमय दिव्य समारोह सम्पन्न हो गया। इसमें कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने भजन प्रस्तुति किए। जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। समिति उपाध्यक्ष कल्याणदास बृजवासी ने कल्कि धाम निर्माण के लिए 11 लाख रुपये दान देने की घोषणा की। इसे आचार्य ने स्वीकार कर लिया। इसमें जगद्गुरु सतीशाचार्य ने कहा कि रामायण को जीवन में उतारने से कल्याण तय है। स्वामी कल्याणदेव महाराज ने भजन को सर्वोत्तम साधना बताया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने हिंदुत्व एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा पर बल दिया। यह भी पढ़ें- 25 दिवसीय श्रीकृष्ण भक्ति संगीतमय समारोह सम्पन्न इसमें विशिष्ट अतिथि साध्वी सरोजबाला, दिनेश मिश्रा, राजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र...