बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। विद्युत वितरण मंडल बस्ती के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष चार फरवरी से चल रहा बिजली कर्मियों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में कर्मचारी नेताओं व बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में मिले आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशर्फी लाल ने 25वें दिन धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस संबंध में जनता दरबार में जाकर डीएम से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई थी। डीएम ने सीआरओं को प्रकरण के संबंध में वार्ता करने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर एसई कार्यालय पहुंचे सीआरओ ने प्रभारी एसई शुभम पांडेय से वार्ता किया। अभिलेखों के अवलोकन के बाद सीआरओ ने कहा कि आदेश संख्या 295 अगर प्रभावी है तो उसका पालन होना चाहिए। इसी के साथ वरिष्ठता स...