नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Shani Rashifal Kumbh Horoscope, शनि राशिफल कुंभ राशि के लिए : शनि देव न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर का विशेष महत्व माना जाता है। शनि की चाल में बदलाव होने पर पॉजिटिव और नेगेटिव इफेक्ट देखने को मिलते हैं, इस समय गुरु की मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। शनि का गोचर इस समय सीधी चाल में हो रहा है। जल्द ही शनि चाल बदलकर वक्री होने वाले हैं। वक्री का अर्थ है उलटी चाल में गोचर करना। इस समय कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिसके स्वामी स्वयं शनि हैं। कुंभ राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि का वक्री चाल में गोचर करना कुंभ राशि को प्रभावित करेगा। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं शनि का वक्री चाल में गोचर करना कुंभ राशि पर क्या प्रभाव डालने वाला है औ...