नई दिल्ली, मई 24 -- जून के महीने में कर्क, कन्या, धनु और मीन राशि को गुरु की ओर से लाभ मिलता दिखेगा। दरअसल मई की तरह ही जून का महीना भी ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। अगले महीने 18 जून को गुरु यानी बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस नक्षत्र का संबंध शनि ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों से ऊपर माना जाता है। ऐसे में अब जब गुरु इस नक्षत्र में गोचर करेंगे तो कई राशियों को इसका लाभ मिलता दिखेगा। इन दिनों गुरु अपनी उच्च की राशि कर्क में हैं। अब जून में गुरु बड़ा बदलाव करते दिखेंगे। बता दें कि जब भी गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो इसे काफी फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि चारों राशियों को इस परिवर्तन का किस तरह से लाभ मिलेगा।18 जून 2026 के बाद इन 4 राशियों को मिलेगा लाभकर्क राश...