बागेश्वर, अप्रैल 6 -- बागेश्वर। जिला अस्पताल में 25 दिन बाद अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के कारण सेवा ठप थी। हफ्ते में दो दिन बैजनाथ के डॉक्टर पहुंच रहे थे। अब नियमित सेवा शुरू हो गई है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी है। दस बजे तक करीब 30 लोगों का अल्ट्रसाउंड हो चुका था। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि चिकित्सक के आने से अब रोजाना सेवा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...