संभल, जनवरी 29 -- नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष प्रतिनिधि नियुक्ति को लेकर मचा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मामले में सामने आया है कि जिस आदेश को लेकर सभासदों ने आपत्ति जताई थी, उसकी जानकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी को करीब 25 दिन तक नहीं थी। आदेश मुख्य कार्यालय से जारी हुआ, लेकिन औपचारिक रूप से ईओ तक नहीं पहुंच सका। आदेश की जानकारी जब दूसरे माध्यम से ईओ तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत पालिकाध्यक्ष आशिया मुशीर से बातचीत की। ईओ ने उन्हें नगर पालिका अधिनियम की स्थिति से अवगत कराया और स्पष्ट किया कि अधिनियम में पति या किसी परिजन को प्रतिनिधि नियुक्त करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद पूरे मामले पर पुनर्विचार किया गया। बताया जाता है कि नियमों की स्थिति स्पष्ट होने और विभिन्न स्तरों से जानकारी जुटाने के बाद पालिकाध...