गढ़वा, फरवरी 17 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत परसवान टोला स्थित खरौंधी-राजी मुख्य पथ के किनारे करौना नाला के पास एक कुएं से 25 दिनों से लापता सकेंद्र उरांव का शव मंगलवार दोपहर बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि सकेंद्र आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह की डीलर हलकनिया देवी का पुत्र था। वह 22 जनवरी से लापता था। उसके अचानक गायब होने के बाद परिजन लगातार खोजबीन कर रहे थे। उक्त संबंध में उसकी पत्नी द्वारा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पहचान होने पर परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.