गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- गोपालगंज। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत जिले में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिला अध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने बताया कि अभियान की 25 दिसंबर तक चलेगा। बीते 11-12 दिसंबर को जिला मुख्यालय के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर संकल्प पत्र वितरित किया गया। 13 से 15 दिसंबर तक स्वदेशी रथ व पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा। 16 से 24 दिसंबर तक घर-घर संपर्क कर साहित्य वितरण व स्टिकर चस्पा किए जाएंगे। स्थानीय कारीगरों को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी होंगे। नवनियुक्त जिला प्रभारी दीपक सर्राफ का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाध...