लखनऊ, अप्रैल 2 -- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आलमबाग चंदर नगर 50 बेड संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को टीबी मरीजों के इलाज के साथ पोषण एवं भावात्मक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 25 टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की गई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी एवं डॉ. एके दीक्षित ने बताया कि इलाज के दौरान मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए चना, मूंगफली, दलिया, दाल, गुड़ और सोयाबीन जैसे उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ अत्यंत उपयोगी हैं। सीएससी चंदन नगर के अधीक्षक डॉ. शाहिद रजा और डॉ. अनिल गट्टानी ने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.