गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, गाजियाबाद ने रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के सहयोग से रविवार को 25 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। कार्यक्रम में संरक्षक गौरव त्यागी और नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने मरीजों को पोटली बांटी। इस मौके पर पूर्व रेडक्रॉस सभापति सुभाष गुप्ता और डॉ. कीर्ति तोमर ने टीबी रोगियों को हीन भावना से दूर रहकर उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विपिन अग्रवाल, विवेक गुप्ता, मो. आसिफ, प्रमोद शर्मा , नवीन पाठक, नावेद अनवर बर्नी आदि उपस्थिति रहे। यह भी पढ़ें- 25 टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...