कटिहार, मार्च 1 -- मनसाही, एक संवाददाता जयनगर गांव शनिवार को सामूहिक विवाह के शहनाई से गूंजता रहा। यहां समाजसेवी भोला साह के द्वारा गरीब आदिवासी समाज के 25 जोड़े दूल्हे दुल्हन का सामूहिक आदर्श विवाह कराया गया। इस सामूहिक विवाह का गवाह मनसाही प्रखंड रही और इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले वर - वधु को आशीर्वाद देते हुए खुशहाल जीवन जीने की अपील की गई। इस अवसर पर समाजसेवी भोला साह ने कहा कि वे हर चार वर्षों पर सामूहिक रूप से गरीब कन्याओं का विवाह का आयोजन करते आ रहें हैं। इसी कड़ी में आज आदिवासी कन्याओं का उचित वर से विवाह कराया गया जिनका पूरा खर्च उनके द्वारा ही वहन किया गया। इस सामूहिक विवाह को लेकर वर वधू में जहां उत्साह रहा वही उनके माता-पिता भी क...