शामली, जून 24 -- शामली। जनपद शामली में 25 से 28 जून तक उत्तर प्रदेश वुशु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका, महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। साथ ही जनपद शामली के लिए भी यह गौरव का विषय है कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपी...