औरैया, जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तुर्कीपुर में बुधवार को आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 1975 के आपातकाल में जेल गए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत करते हुए कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया और अनेक विपक्षी नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- आपातकाल का दौर याद कर सिहर उठे लोकतंत्र रक्षक सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष क...