प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक क्लब में आयोजित उत्तर प्रदेश संवाद कार्यक्रम में निषाद समाज के आरक्षण मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने घोषणा की कि 25 जुलाई से प्रदेशभर में 101 दिन की निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

यात्रा का उद्देश्य मुकेश सहनी ने कहा कि यात्रा के दौरान गांव-गांव और टोले-मोहल्लों में जाकर निषाद समाज के लोगों को गंगाजल देकर संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 से पहले केंद्र और प्रदेश सरकार निषाद समाज को आरक्षण नहीं देती है तो समाज भाजपा का समर्थन नहीं करेगा। मुकेश सहनी ने कहा कि संकल्प अभियान के वीडियो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को भेजे ...