हरिद्वार, जुलाई 19 -- आगामी कांवड़ मेला को सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उनके निर्देश पर कांवड़ पटरी मार्ग, पार्किंग स्थलों और अन्य सुविधाओं पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश बिश्नोई ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान के साथ स्थायी और अस्थायी शौचालयों की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं सिंचाई विभाग बैरागी कैंप और अलकनंदा पार्किंग क्षेत्र में झाड़ियों की सफाई तथा जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ मेला: पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और अतिक्रमण पर एक ...