कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 25 जुलाई को शिक्षा का ऐसा संवाद होगा, जिसमें केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि हर बच्चे के अधिकार, सम्मान और भविष्य पर चर्चा होगी। शिक्षा विभाग ने इस बार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) की थीम समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" निर्धारित की है। इसके तहत कटिहार सहित बिहार के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्गवार संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और समुदाय को यह संदेश देना है कि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता, रुचि और सीखने की गति के अनुसार अलग है तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित सभी को समान अवसर और सहयोग मिलना चाहिए。 यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 25 जुलाई को स्कूलों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीनामांकन से लेकर पोषण तक हर मुद...