नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Devshayani Ekadashi Upay : देवशयनी एकादशी का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। इस साल 25 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ देवशयनी एकादशी पूजन किया जाएगा। इस दिन व्रत, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत करने से पापों का नाश होता है तथा सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शय्या पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी के साथ चार माह के चातुर्मास का शुभारंभ हो जाता है, जो कार्तिक शुक्ल देवोत्थान एकादशी तक चलता है। देवशयनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याएं समाप्त होती हैं और बरकत बनी रहती है। आइए देवशयनी एकादशी के दिन क्या उपाय करने चाहिए-25 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर करें ये 8 उपाय, नहीं होगी धन की कमीदेवश...