भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भाकपा (माले) ने बिहार के विभिन्न जिलों में नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज, फायरिंग, गिरफ्तारी और बर्बर दमन की कड़ी निंदा की है और 25 जुलाई के बिहार बंद को नैतिक समर्थन किया है। भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य व ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का इस तरह दमन किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद आज यह भी पढ़ें- बिहार बंद को कांग्रेस, राजद और माले का समर्थन यह भी पढ़ें- बंद को लेकर भोजपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...