बिहारशरीफ, जनवरी 22 -- 25 जनवरी तक भरावपर से खंदकपर तक छोटे वाहनों का प्रवेश बंद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव सरकारी बसें कारगिल बस स्टैंड से ही लौटेंगी, शहर में नहीं होगा प्रवेश चार स्थानों पर बनाई गई पार्किंग, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट फोटो: ट्राफिक मैप: बिहारशरीफ सरस्वती पूजा के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन का रूट मैप। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। सरस्वती पूजा के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 25 जनवरी तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान भरावपर मोड़ से पोस्ट ऑफिस मोड़, पुलपर होते हुए नवाब रोड, बिचली खंदक और कटरा पर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों पर रोक रहेगी। इसी तरह बिचली खंदक मोड़ से बनौलिया, महलपर, सालुगंज होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा तक, मोगलकुआं मस्जिद से बसार ब...