मोतिहारी, जनवरी 2 -- गोविंदगंज। अरेराज मे कड़ाके की ठंड को देखते हुए श्री सोमेश्वरनाथ संस्कृत उच्च विद्यालय के छात्रावास के छात्रों के बीच अरेराज नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार उर्फ मंटू दुबे ने नए साल के अवसर पर कंबल का वितरण किया। वहीं अरेराज के निवर्तमान बीडीओ व सहरसा के नगर आयुक्त पी.के झा ने अपनी माता स्व. पद्मा झा की स्मृति में फोल्डिंग छात्रों को विश्राम करने के लिए दिया है। पूर्व मुख्य पार्षद ने बताया कि ठंड में गरीब छात्रों की मदद करना हमारा दायित्व है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। यह पहल न केवल ठंड से पीड़ित छात्रों को गर्माहट प्रदान कर रही है। बल्कि उनकी संतुष्टि से संतोष मिल रहा है। दूरभाष पर सहरसा नगर आयुक्त श्री झा ने बताया कि छात्रों को विश्राम व पढ़ने के लिए भविष्य में भी सहयोग किया जाएगा। वहीं विद्यालय ...