25 छात्रों का एनसीसी में नामांकन को हुआ चयन
मधुबनी, जुलाई 10 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल में एनसीसी 368/34 ट्रुप का सेकंड एनरोलमेंट कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें 25 छात्रों का सेलेक्शन किया गया। तीन छात्र रिजर्व के रूप में सेलेक्ट किये गये। 34 बिहार बटालियन मधुबनी के कमांडिंग आफिसर कर्नल नितिन झा के निर्देश पर व विद्यालय के प्रधान अध्यापक सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप के ए एन ओ डॉक्टर केशव चंद्र झा ने संयोजन किया। बटालियन से दो अधिकारी हवलदार निशान्त सिंह व सूबेदार राजकुमार आये थे। 400 मीटर दौड़, 20 पुशप, 20 सीटप,आई टेस्ट व प्रमाण पत्रों का जांच आदि के द्वारा चयन संपन्न किया गया।इसके पूर्व 28 कैडेट का चयन हो चुका है।दोनों मिलाकर अब 50 कैडेट इस यूनिट में हो गये हैं।ए एन ओ ने बताया कि चयनित एनसीसी कैडेट का ऑफलाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.