बहराइच, अगस्त 3 -- रुपईडीहा, संवाददाता। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात 11 बजे 25 ग्राम स्मैक सहित एक रुपईडीहा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम रुपईडीहा एसएसबी बीओपी के साथ इंडो नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 651/2 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान भारतीय क्षेत्र से एक युवक को नेपाल प्रवेश के पूर्व ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इसके पास 25 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। युवक की पहचान अरशद कुरेशी पुत्र मुस्तफा कुरेशी निवासी चिकवन टोला मुनीरगंज नगर पंचायत रुपईडीहा के रूप में हुई है। एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...