25 गांव में रात भर गुल रही बिजली की आपूर्ति
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- नवाबगंज। नगर के अठसेनी ग्रामीण फीडर से जुड़े लगभग 25 गांवों में मंगलवार शाम 5 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज आंधी के कारण फीडर में खराबी आ गई, जिससे पिछले 18 घंटों से इन गांवों में बिजली नहीं है। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गईं। इसी वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। जेई अब्दुल मजीद ने बताया कि लाइनमैन लाइनों की मरम्मत का काम कर रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस संबंध में एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नही उठाया । बुधवार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे तक एसडीओ अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं थे । कार्यालय के बाहर डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे उपभोक्ता मायूस होकर वापस लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.