हरदोई, मई 23 -- बावन। भीषण गर्मी और बढ़ते लोड ने बावन क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। रोस्टिंग और लोकल फॉल्ट के कारण दिन-रात बिजली की आंखमिचौली बनी हुई है। हर आधे घंटे पर ट्रिपिंग होने से लोगों की रात की नींद उड़ गई है। गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं। रोस्टर के अनुसार, बिजली उपकेंद्र बावन से सुबह और शाम दोनों पालियों में करीब छह घंटे की कटौती की जा रही है। शासन की ओर से 18 घंटे आपूर्ति का निर्देश था पर रोस्टिंग के बाद भी कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों की हालत विद्युत कटौती से बदहाल इससे बावन फीडर से जुड़े करीब 25 गांवों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। बावन निवासी राहुल सोनी, डॉ. फहीम, असद खान, फहीम कुरैशी और इरफान खान ने बिजली व्यवस्था में सुधार की...