बहराइच, जून 9 -- बहराइच,संवाददाता। प्रस्तावित शामली-गोरखपुर उच्च प्रवेश नियंत्रित गलियारे एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसके तहत तहसील महसी के 25 ग्रामों के प्रभावित खातेदारों द्वारा प्रस्तुत आक्षेपों की सुनवाई नगर मजिस्ट्रेट/सक्षम प्राधिकारी राजेश प्रसाद ने की। सुनवाई के दौरान आक्षेपकर्ता शिव कुमार शुक्ल, कुलबीर सिंह, गुरमीत सिंह और कपिल अग्रवाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एनएचआई के अवर अभियन्ता ने भी अपना पक्ष रखा। आक्षेपकर्ताओं ने अधिग्रहण सीमा और मुआवजे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं।नगर मजिस्ट्रेट ने सभी आक्षेपों को अलग-अलग सुनकर स्पष्ट किया कि एक्सप्रेस-वे के लिए प्रस्तावित भूमि का ही मुआवजा दिया जाएगा। अधिग्रहीत अंश में जो परिसंपत्तियां जैसे पेड़, कुआं, भवन आदि प्रभावित होंगी, उनका भी अलग से ...