भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 25 मई को सामान्य समिति बोर्ड की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से मेयर ने वार्डों की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए सभी पार्षदों को निर्देशित करने को कहा है। पिछले दिनों हुई सामान्य बोर्ड की बैठक हंगामेदार होने की वजह से इस बैठक में भी कई पुराने मुद्दों को लेकर मतभेद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस बैठक में शहर के विकास और वार्डों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...