बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- बिहारशरीफ। 25 जुलाई को 'समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' थीम पर गोष्ठी करायी जाएगी। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य अभिभावकों व समुदायों में यह समझ विकसित करना है कि हर बच्चा अपनी क्षमता, रुचि व सीखने की गति के अनुसार विशिष्ट है। सभी बच्चों खासकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समान अवसर, सम्मान, सहयोग और सीखने का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: 25 जुलाई को स्कूलों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...