गोपालगंज, अप्रैल 24 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के निर्देशानुसार 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर राज्य मलेरिया कार्यालय ने सभी जिलों को व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। इस वर्ष दिवस की थीम 'ड्रिवेन टू एंड मलेरिया: नाउ वी कैन, नाउ वी मस्ट' निर्धारित की गई है। राज्य मलेरिया कार्यालय के अनुसार वर्ष 2030 तक देश से मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है, जिसकी दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में राज्य के सभी 38 जिलों में प्रति हजार जनसंख्या पर एक से कम मरीज दर्ज किए जा रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है। यह भी पढ़ें- वर्ष 2030 तक मलेरिया से मुक्त होगा बिहार मलेरिया उन्मूलन को लेकर 2027 तक राज्य को कैटेगरी-1 से कैटेगरी-0 में लाने का लक्ष्य ...