चम्पावत, सितम्बर 3 -- योगेश जोशी, चम्पावत। दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए 25 सितम्बर को हयात सैट्रिक राजपुर रोड देहरादून में मोबाईल कोर्ट लगेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि मोबाइल कोर्ट में सुनवाई के लिए दिव्यांगजन शिकायती प्रार्थना-पत्र के साथ दिव्यांग प्रमाण-पत्र। डाक से या ऑनलाइन कार्यालय न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन, देहरादून भेज सकते हैं। संयुक्त मोबाइल कोर्ट में शिकायतों की सुनवाई ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जाएगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...