मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी का आगामी 25 फरवरी को मधुबनी पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके आगमन पर महिला सशक्तिकरण तथा सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीपीआरओ परिमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी के जिला भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर 25 फरवरी 2026 को शहर के डीआरडीए सभागार में 11:00 बजे से आयोजित जन सुनवाई में हिस्सा लेंगी। जन सुनवाई के दौरान जिलेभर की महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न,सामाजिक भेदभाव, सहायता एवं पुनर्वास से जुड़ी शिकायतें एवं सुझाव सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या के समक्ष रख सकेंगी। जन सुनवाई के अतिरिक्त वे जेल का भ्रमण, सखी वन स्टॉप सेंटर,शहरी अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकती हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.