हरदोई, दिसम्बर 10 -- हरदोई। लखनऊ के दुबग्गा से आईआईएम सीतापुर रोड मार्ग पर स्थित त्रिमूर्ति प्रेरणा स्थल-अटल बिहारी वाजपेई, राम मनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमाओं का लोकार्पण किया जाएगा। 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी आएंगे। कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से कार्यक्रम में भीड़ नियोजन और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हरदोई परिक्षेत्र से कुल 350 बसें भेजी जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया, निगम मुख्यालय से प्राप्त आदेश के क्रम में हरदोई डिपो से 85 बसें, सीतापुर से 75, गोला से 65, शाहजहांपुर से 75 तथा कन्नौज से 50 बसें कार्यक्रम स्थल के लिए आवंटित की गई हैं। इन बसों का शुल्क शासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.